img

हमसे जुड़ें

img

हमसे क्यों जुड़ें?

“हम आपके जीवन को उद्देश्य देते हैं।”
जो काम हम आज कर रहे है यदि वही कल भी करते रहेंगे परिणाम भी वही प्राप्त होगा जो आज है। बिना उद्देश्य के जीवन जीना किसी पशु के जीवन जीने से बेहतर नहीं है जो केवल खाने और सोने के लिए जीता है। हमारा मिशन एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जो इतना जिम्मेदार हो कि लोगों में दूसरों के प्रति सहानुभूति और समर्थन रख सके। हमारा मानना है कि कोई भी लक्ष्य इतना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक नहीं हो सकता जितना हमारा है। यह दूसरों को प्राथमिकता देने, भौतिकवादी सफलता से खुद को ऊपर रख कर सोचने और उनकी खुशी के लिए जीवन समर्पित करने जैसा है। कोई भी भौतिक लाभ इसके समान महान और लाभप्रद नहीं हो सकता। हालाँकि, इसके अतिरिक्त आपके लिए कुछ अन्य अनुलाभ भी हैं।

बेहतर समाज के निर्माण हेतु योगदान देना:

किसी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा लाभ उस व्यक्ति का समाज में योगदान होता है। लोगों में समता और समानता कि भावना का विकास करना, लोगों के जीवन में मुस्कान लाना, वंचितों का सामाजिक उत्थान करना, सामाजिक सहयोग विकसित करना और सबसे बढ़कर, मानसिक शांति और खुशी लाना एक वास्तविक नायक की पहचान के मापदंड होते है।

प्रयासों की अनुशंसा

आपकी मेहनत और समर्पण की न केवल अनुशंसा की जाएगी बल्कि और आपको इसके लिए प्रमाण पत्र से पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक करियर को ऊपर उठाने में भी मदद करेगा। किसी भी चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त लाभ पाने के लिए आप साक्षात्कार के दौरान इस प्रमाणपत्र का को अपनी विशिष्ट उपलब्धि के तौर पर भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

करियर बनाने हेतु

अपने करियर की शुरुआत सामाजिक कल्याण से करें। यह सिर्फ एक नौकरी नहीं है, बल्कि समाज की सेवा है। इसका किसी भी अन्य कॉर्पोरेट अनुभव से अधिक मूल्य है। सिविल सेवाओं जैसी कुछ विशिष्ट नौकरियों में, सामाजिक कार्य का अनुभव बहुत मायने रखता है। इसके अलावा, यह संसाधनों की योजना बनाने, प्रबंधन करने एवं उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी मदद करता है जो आपके भविष्य निर्माण के लिए भी बहुत लाभकारी सिद्ध होगा।

सदस्यता के लिए महत्त्वपूर्ण

किसी भी महान उद्देश्य को सफल बनाने के लिए सहयोग और समर्थन की आवश्यकता होती है। आप इस नेक काम के सदस्य बन सकते हैं, चाहे आप किसी भी जाति, धर्म, लिंग या नस्ल के हों। बिना किसी भेदभाव के हम सभी का स्वागत करते हैं। आप अपनी स्वैच्छिक सेवाओं, दान, सहयोग, किसी परियोजना में भागीदारी इत्यादि के माध्यम से इसमें योगदान कर सकते हैं। आप अपने अनुसार सर्वश्रेष्ठ विकल्प चुन सकते है जो आपके लिए उपयुक्त हो।